इटावा, उत्तरप्रदेश : UP इटावा के एक गांव में बलात्कार करने के इरादे से घर में घुसे एक शख्स का महिला ने गुप्तांग ही काट दीया। जनसत्ता के मुताबिक यह युवक बलात्कार करने के इरादे से रात के अंधेरे में एक महिला के घऱ में घुसा। घर में अकेली महिला को इस शख्स ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा लेकिन युवक के सामने हार मानने के बजाए यह महिला बड़ी ही बहादुरी के साथ उससे भिड़ गई और युवक को खंभे से बांध कर बंधक बना लिया और खुद पुलिस को फोन कर के पूरी घटना की जानकारी भी दी।
पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर मनोज कुमार नामक घायल युवक को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। जनसत्ता के मुताबिक मनोज महिला का दूर का रिश्तेदार है। महिला का यह भी कहना है कि यह युवक कई दिनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। इधर इस पूरी घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। गांव के लोग महिला की बहादुरी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। महिला ने बसरेहर थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दीया है।
(सौ- जनसत्ता)